{"_id":"6ab2c2549ca20d9b41064a03","slug":"mithila-tradition-seen-in-ram-kaleva-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185675-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राम कलेवा में दिखी मिथिला की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राम कलेवा में दिखी मिथिला की परंपरा
Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
राम कलेवा का हुआ सजीव मंचन करते कलाकार। संवाद
निघासन। रकेहटी के प्राचीन श्री बुढ़वा बाबा मंदिर के सत्संग हाॅल में चल रही 11 दिवसीय श्रीरामलीला में सोमवार रात राम कलेवा प्रसंग का मंचन हुआ। मधुबनी, बिहार की श्री सत्य विजय आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने विवाह के अगले दिन राजा जनक के यहां होने वाली कलेवा की परंपरा को जीवंत किया।
इसके बाद मिथिला की महिलाओं ने गारी गीतों के जरिए विवाह की रस्मों से जुड़ी हंसी-ठिठोली प्रस्तुत की। कलाकारों के संवाद और प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। रामलीला के व्यास महेंद्र ठाकुर मोर ने बताया कि 24 सितंबर तक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन जारी रहेगा। इस दौरान छैलबिहारी पांडे, लक्ष्मीचंद गुप्ता, राममनोहर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र पांडे, सुभाष गुप्ता अन्नू, राकेश वैश्य, संदीप गुप्ता समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद