{"_id":"6b0985c576e27711ca0efc18","slug":"video-doctor-raised-awareness-among-girl-students-in-lakhimpur-kheri-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक, स्वस्थ रहने के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक, स्वस्थ रहने के बताए उपाय
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:59 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला महिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा गंगवार ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शरीर में होने वाली मामूली परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी गंभीर स्थिति में पहुंचे इससे पहले ही चिकित्सकीय परामर्श लें ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को छिपाने के बजाय मां और डॉक्टर से खुलकर साझा करें। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्वच्छता और खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का भोजन और फास्ट फूड खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन तंत्र सहित शरीर के अन्य अंग प्रभावित होते हैं। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को जरूरी बताते हुए कहा कि इसे लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर ध्यान न दें। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव करता है। अस्पताल की काउंसलर दीप माला ने कहा कि माहवारी में दो से तीन बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की शिक्षिका रूपा वर्मा, रेनू देवी, संगीता के अलावा छात्राओं में दीपिका, राधिका, राधा, शिवानी, जान्हवी, भाव्या, नीवी, माही समेत दर्जनों छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।