{"_id":"6b0935d08b90f13b930b9ec0","slug":"video-smog-gun-machine-used-to-spray-water-in-bhiwani-to-reduce-air-pollution-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में हवा में प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन मशीन से किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में हवा में प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन मशीन से किया छिड़काव
शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और स्मॉग की परत को कम करने के लिए प्रशासन ने स्मॉग गन मशीनों के जरिए पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख चौकों, व्यस्त सड़कों और धूल-मिट्टी वाले संवेदनशील इलाकों में मशीनों की मदद से हवा में मौजूद महीन धूलकणों को नीचे बैठाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 181 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन सुबह और देर शाम के समय स्मॉग बढ़ने से दृश्यता और सांस लेने में हल्की परेशानी महसूस की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बदलते मौसम, हवा की धीमी गति और निर्माण व यातायात से उड़ने वाली धूल के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए नियमित अंतराल पर छिड़काव जारी रहेगा तथा लोगों से खुले में कचरा न जलाने और धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।