{"_id":"6a9acd4100077e8635063211","slug":"video-wrestlers-roars-echoed-in-arena-on-janmashtami-in-kasganj-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में जन्माष्टमी पर अखाड़े में गूंजी पहलवानों की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में जन्माष्टमी पर अखाड़े में गूंजी पहलवानों की हुंकार
कासगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिढ़पुरा स्थित आंबेडकर पार्क अखाड़े में तब्दील हो गया। स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच आजमाकर दर्शकों में रोमांच भर दिया। मुकाबलों के दौरान पहलवानों के दमखम और फुर्ती ने खूब वाहवाही बटोरी। दंगल का आयोजन विजय कुमार गुप्ता ने किया। जबकि कमेंट्री का संचालन वाहिद अली ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि सम्मी कपूर गुप्ता ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद अखाड़े में एक के बाद एक मुकाबले शुरू हुए। रेफरी इल्हास और असलम ने पहलवानों के प्रदर्शन के आधार पर जीत-हार का निर्णय सुनाया। पहली कुश्ती हैप्पी चंदनपुरा और हिमांशु गढ़ी के बीच हुई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती में अतुल गढ़ी ने हैप्पी चंदनपुरा को शिकस्त देकर कमंडल इनाम में जीता। तीसरे मुकाबले में अंकित चांदपुर ने हरदौल जलेसर को हराकर जीत दर्ज की और बाल्टी का इनाम हासिल किया। वहीं संतोष हाथरस ने एक हजार रुपये का इनामी चैलेंज रखा दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और कस्बावासी अम्बेडकर पार्क पहुंचे। इस मौके पर अधिवक्ता नवीन तिवारी, जीतू गुप्ता, अजय गुप्ता, उपनिरीक्षक अखिलेश, चंदन गुप्ता सहित दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।