{"_id":"6a9c670f65de4ee8ef08b358","slug":"kasganj-news-pawan-kori-murder-case-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153341-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन कोरी हत्याकांड : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंचा प्रकरण, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन कोरी हत्याकांड : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंचा प्रकरण, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव चंडौस निवासी पवन कोरी की मौत का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेम चंद्र कोली ने 27 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से पवन कोरी हत्याकांड मामले की शिकायत की थी। इसका आयोग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इससे पहले पवन कोरी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पैदल मार्च निकाला था। परिवार के लोगों ने दूसरी जाति के युवकों पर पुरानी रंजिश में पवन की हत्या का आरोप लगाया था। पवन का शव गांव के पास खेत में मिला था।
इंजीनियर खेमचंद ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग ने जिला प्रशासन से घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और पुलिस आयोग के नोटिस पर प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे।