फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news chess compitition

Kasganj News: अलीगढ़ में चमके कासगंज के शतरंज खिलाड़ी

Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ में आयोजित शतरंज के मंडलीय ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। अलग-अलग आयु वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही उनके विद्यालयों, परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में अंडर-14 बालक वर्ग में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर के विवेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर के ध्रुव कुमार और नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा के आशीष का चयन हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों में सूझबूझ और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कनक ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में अंडर-19 बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की प्राची का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह जादौन ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 8 अगस्त को अलीगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed