फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news sample taken

Kasganj News: छोले-भटूरे से तेल और बासी दाल के सैंपल सील

Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर के प्रभु पार्क स्थित फास्ट फूड की दुकानों और ठेलों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया और छोले-भटूरे के तेल व बासी दाल के सैंपल सील किए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने वालों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभु पार्क स्थित एक प्रतिष्ठान पर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दुकान में बेहद अस्वास्थ्यकर (गंदे) माहौल में निम्न गुणवत्ता वाले तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इतना ही नहीं, एक ही तेल को बार-बार उबालकर भटूरे तले जा रहे थे, जो स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। मौके पर बासी दाल मखनी भी पाई गई। इन दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सील कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी जारी की है कि तलने के लिए वनस्पति तेल का प्रयोग 2 से 3 बार से अधिक बिल्कुल न करें, क्योंकि बार-बार गर्म किया गया तेल सेहत के लिए हानिकारक होता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह और प्रतिमा त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed