{"_id":"697107b07da0e520d50762a6","slug":"video-vehicles-crawled-for-six-hours-from-morning-till-evening-on-jajmau-highway-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाजमऊ हाईवे पर सुबह से शाम तक छह घंटे रेंगते हुए निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजमऊ हाईवे पर सुबह से शाम तक छह घंटे रेंगते हुए निकले वाहन
जाजमऊ हाईवे स्थित कानपुर-लखनऊ लेन पर बुधवार को कल्लू पुरवा से त्रिभुवनखेड़ा के बीच करीब पांच सौ मीटर के दायरे में एनएचएआई ने सड़क का मरम्मत का काम कराया। इसकी वजह से कानपुर-लखनऊ लेन पर सुबह से शाम तक लगभग छह घंटे रुक-रुक कर जाम लगता रहा। ऐसे में वाहन रेंगते हुए निकले। राहगीरों को आवागमन में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
बुधवार सुबह 11 बजे सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान कल्लूपुरवा से त्रिभुवनखेड़ा के बीच कई जगह जर्जर सड़क पर पैचवर्क का कार्य कराया गया। इस कारण मार्ग संकरा होने से भारी वाहन बार-बार फंसते रहे। वाहनों का लोड बढ़ने के कारण रूक-रूक कर जाम लगता रहा। ऐसे में सुबह से शाम तक वाहन रेंगते हुए निकले। इससे राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं कल्लूपुरवा से बदुआ खेड़ा तक वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि जाजमऊ गंगापुल से कल्लूपुरवा तक फोर्स लगाकर वाहनों को निकाला जाता रहा ताकि रोड पूरी तरह से ब्लॉक न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।