{"_id":"681b7d1dd4478157020acb10","slug":"video-sufi-khanqah-association-congratulated-the-army-and-the-government-for-operation-sindoor-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूफी खानकाह एसोसिएशन ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना और सरकार को बधाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफी खानकाह एसोसिएशन ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना और सरकार को बधाई दी
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। इस सम्बन्ध में सूफी खानकाह एसोसिएशन ने सरकार,भारतीय सेना और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। केंद्रीय कार्यालय कानपुर नगर से बयान जारी करते हुए, सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि भारतीय सेना भारत का गौरव है, जिसने देश के खिलाफ हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि चाहे उड़ी मामला हो या पुलवामा अटैक देश की सेना ने आतंकियों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकियों को खाक में मिला देना हमारी सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।