{"_id":"6afc7d71f3c004166002c266","slug":"video-shuklaganj-man-climbs-a-tower-after-his-wife-leaves-for-her-maternal-home-drama-unfolds-for-an-hour-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पत्नी मायके गई तो युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे चला ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पत्नी मायके गई तो युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे चला ड्रामा
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट चौकी अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले में सोमवार रात पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध 35 वर्षीय युवक जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला निवासी शंकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना युवक के पिता जगदीश और अन्य परिजन को दी। जगदीश ने बताया कि वह सेवानिवृत्त होमगार्ड हैं और राजधानी मार्ग स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका बेटा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने के बाद युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसने पुलिस से माफी मांगी। पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। रात 12 बजे तक मोहल्ले में यह घटनाक्रम चलता रहा। बताया गया कि सोमवार दोपहर दो बजे भी युवक ने टावर पर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसे नीचे उतार लिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।