{"_id":"6ac7c36c50913a0c6c092665","slug":"video-shuklaganj-filth-at-ayurvedic-hospital-patients-and-attendants-distressed-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंंज: आयुर्वेदिक अस्पताल में गंदगी, मरीजों व तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंंज: आयुर्वेदिक अस्पताल में गंदगी, मरीजों व तीमारदार परेशान
नगर पालिका की लापरवाही आदर्श नगर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के मरीजों पर भारी पड़ रही है। परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी है, नालियां बजबजा रही हैं। पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ियां खड़ी करते हैं। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल प्रभारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस है। अस्पताल को नेतुआ स्थित नई बिल्डिंग में शिफ्ट होना है, लेकिन वहां बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में शिफ्टिंग कार्य भी अटका है। इसमें एक से दो माह और लगेंगे। बताया कि रोजाना यहां 50 से 80 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल कई दशक पुराना है। लेकिन पालिका की अनदेखी के कारण अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।