{"_id":"6aafffe25daa54202e06ba6c","slug":"video-shuklaganj-commuters-plagued-by-gridlock-long-lines-of-vehicles-form-on-the-bridge-route-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: चौतरफा जाम से परेशान रहे राहगीर, पुल मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: चौतरफा जाम से परेशान रहे राहगीर, पुल मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन
रविवार को सुबह और शाम में चौतरफा जाम होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही जिसे किसी तरह से पुलिस ने निकलवाया। नवीन पुल पर शाम को कैंट कानपुर छोर गोलाघाट की ओर मूर्ति विसर्जन के दौरान कैंट पुलिस की ओर से डायवर्जन न किए जाने से अक्सर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में पुल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सरैया रेलवे क्रॉसिंग और मरहला चौराहा पर वाहनों का लोड बढ़ने के साथ ही विसर्जन यात्रा जाम का कारण बना।
सुबह 10 से 11 बजे के बीच नवीन गंंगापुल मार्ग पर एक टेंपो खराब हो गया जिसके चलते जाम लगा, पुलिस ने लोगों की मदद से टेंपो को धक्का देकर शुक्लागंज छोर लाए जिसके बाद जाम खुला। कुछ घंटे बाद शाम 4 बजे से जैसे ही कानपुर कैंट छोर के गोलाघाट मार्ग पर विसर्जन के कार्य शुरू हुए कानपुर-उन्नाव की ओर आने जाने वाले वाहन फंस गए जिससे जाम लग गया। जाम की सूचना पर कोतवाली गंगाघाट पुलिस पहुंची और किसी तरह से यातायात व्यवस्थित किया। 6 बजे तक जाम रहा जिसके बाद वाहन रेंगते हुए पुल मार्ग से निकलते रहे। वहीं सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर विसर्जन यात्रा निकालने और वाहनों का लोड बढ़ने के कारण दोपहर डेढ़ से ढ़ाई और शाम पांच से सात बजे के बीच जाम रहा। इस दौरान फंसी एक एंबुलेंस को पुलिस ने किसी तरह से निकाला। यहीं हाल मरहला चौराहे का रहा यहां भी चौतरफा जाम शाम 5 से 7 बजे के बीच रहा। मौके पर रही कोतवाली और यातायात पुलिस ने मिलकर किसी तरह से जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।