{"_id":"6b030190ec92462f2b0b4f3a","slug":"video-shri-shiv-mahapuran-started-in-shri-lalateshwar-mahadev-temple-devotees-took-out-a-grand-kalash-yatra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीलालतेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई श्रीशिव महापुराण की कथा, श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलालतेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई श्रीशिव महापुराण की कथा, श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली
श्री शिव महापुराण कथा के पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी दीनबंधु दास ने कहा कि सनातन धर्म का मूल सिद्धांत त्याग, सेवा और सदाचार है। भगवान शिव की महिमा अनंत है। सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, भक्ति, सदाचार और मानव कल्याण के संदेशों को हर व्यक्ति को आत्मसाद करना चाहिए। कथा का आयोजन यशोदानगर क्षेत्र के गंगानगर स्थित श्रीलालतेश्वर महादेव मंदिर में किया। इसके पहले भव्य कलशयात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त जयकारा लगाते रहे।
कलश यात्रा का शुभारंभ लालतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से शामिल हुईं। यात्रा पातालेश्वर महादेव मंदिर, कुशवाहा चौराहा, उर्मिला मार्केट, एसआरडी पेट्रोल पंप और सैनिक चौराहा होते हुए पुनः लालतेश्वर महादेव मंदिर स्थित कथा पंडाल पहुंची। महाराजपुर के लालतेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवी एवं समाजवादी नेता मनोज कुमार शुक्ला की ओर से कथा का आयोजन किया गया है। कथा 28 नवंबर तक चलेगी। 29 नवंबर को पूर्णाहुति होगी।
कथा में कहा गया कि शिव महापुराण जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों को एकसाथ लाकर आपसी परिचय, सहयोग, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। कथा का दौरान वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया। महामंडलेश्वर स्वामी दीनबंधु दास के मुख से शिव महिमा के बखान से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भोलेनाथ का जयकारा लगाते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।