{"_id":"68b6fd2449b3e295720d6495","slug":"video-roof-of-kutcha-house-collapsed-in-rain-girl-injured-after-getting-buried-under-debris-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश में कच्चे घर की छत ढही, मलबे में दबकर बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कच्चे घर की छत ढही, मलबे में दबकर बालिका घायल
दरियागंज गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान कच्चे घर की छत भरभरा कर ढह गई। मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल में उसका इलाज हो रहा। वहीं, घर गिरने से गृहस्थी सामान नष्ट हो गया।
दरियागंज गांव निवासी उमेश कुमार कश्यप खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सुबह झमाझम बारिश के दौरान कच्चे घर की छत भरभराकर ढह गई। उसकी बेटी अनन्या (10) मलबे में दब गई। छत से गिरने से धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एसडीएम संजीव दीक्षित ने जांच कर मजदूर को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।