{"_id":"6aafd2e408056776bb01db73","slug":"hamirpur-two-children-drown-in-chandrawal-river-villagers-rescue-three-people-including-a-woman-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चंद्रावल नदी में डूबे दो बच्चे, महिला समेत तीन को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चंद्रावल नदी में डूबे दो बच्चे, महिला समेत तीन को ग्रामीणों ने बचाया
Sun, 20 Sep 2026 06:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:08 PM IST
सार
Hamirpur News: तेज बहाव के कारण हादसा हुआ। 10 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में रविवार दोपहर चंद्रावल नदी में नहाने गए पांच बच्चों और एक महिला में से चार लोग तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। ग्रामीणों ने महिला समेत दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 10 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय किशोरी लापता हैं। दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
परछछ निवासी जय सिंह का 10 वर्षीय बेटा अंश, कमलेश भुर्जी की 11 वर्षीय बेटी गिल्ही और कमलेश की पत्नी नीलम अपनी दो बेटियों के साथ रविवार दोपहर चंद्रावल नदी में नहाने गई थीं। नदी में तेज बहाव होने के कारण सभी डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नीलम और उनकी दोनों बेटियों को बचा लिया, लेकिन अंश और गिल्ही नदी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। लापता दोनों बच्चों की तलाश के लिए ग्रामीणों के साथ खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन