{"_id":"6918b94a0efd502c2c09c1b3","slug":"video-repair-work-caused-power-outages-and-water-shortages-in-20-neighborhoods-for-eight-hours-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य से आठ घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली, पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्य से आठ घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली, पानी का संकट
मरहला चौराहा स्थित बिजली सब स्टेशन में शनिवार को ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य कराया गया। इसकी वजह से फीडर संख्या दो, तीन, चार व पांच से जुड़े 20 मोहल्लों की बिजली सुबह से शाम तक आठ घंटे तक गुल रही। बिजली न आने ने कई मोहल्लों में पानी का संकट भी गहराया रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
शनिवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक सब स्टेशन पर मरम्मत का कराया गया। एसडीओ (विद्युत) राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यहां लगे उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ ही कंडक्टर बदलने, कंट्रोल पैनल में मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रखी गईं। इस कारण फीडर संख्या दो, तीन, चार व पांच से जुड़े बिंदानगर, राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, गांधी नगर, सुभाष नगर, मार्डन कॉलोनी, नेहरू नगर, गोपीनाथपुरम, ऋषिनगर, गाजीखेड़ा, कप्तान साहब का हाता, मदनी नगर, आनंद नगर, मिश्रा कॉलोनी, मनोहर नगर, सीताराम कालोनी, ब्रह्म नगर व श्रीनगर समेत 20 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, सुबह से शाम तक लगातार आठ घंटे बिजली न आने से पानी का संकट भी गहराया रहा। लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। आसपास लगे हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाया। घरों व दुकानों में लगे इन्वर्टर जवाब देने से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हुआ। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।