{"_id":"6ad25635eef2ab550d01b722","slug":"video-people-created-a-commotion-following-a-meeting-held-by-assembly-speaker-satish-mahana-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महाना की बैठक में जमीन कब्जाने का दबाव बनाने के आरोप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महाना की बैठक में जमीन कब्जाने का दबाव बनाने के आरोप पर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
Link Copied
कानपुर के समग्र विकास को लेकर चल रही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की बैठक के दौरान जमीन कब्जाने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष के करीबी बताए जा रहे सुरेंद्र अवस्थी पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पटकापुर निवासी ज्ञानेश दीक्षित ने हंगामा शुरू कर दिया। वह शोर मचाते हुए विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में घुसने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने उसे रोक लिया। पीड़ित ज्ञानेश दीक्षित का आरोप था कि सुरेंद्र अवस्थी उसकी पुश्तैनी चार बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जमीन का 15 प्रतिशत लेकर बाकी जमीन छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बैठक समाप्त होने के बाद सतीश महाना ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।