{"_id":"6ab3cce8c9292a39f3008ca1","slug":"video-nternational-day-of-sign-languages-observed-police-personnel-receive-special-training-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कानपुर में मना अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस, पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कानपुर में मना अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस, पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर में एक अनूठी पहल हुई। पुलिस कमिश्नरेट ने दिव्यांगजनों तक पुलिस सेवाएं और अधिक सुलभ और संवेदनशील बनाने के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के सहयोग से एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि दिव्यांगजनों से प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सके और उन्हें पुलिस सेवाएं अधिक सुलभ, समावेशी एवं संवेदनशील रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता, समानता और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी संवाद एवं सहायता पहुंचाना है तथा सांकेतिक भाषा का ज्ञान पुलिस और दिव्यांगजन के बीच संवाद को और अधिक सहज एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक भाषा के माध्यम से दिव्यांगजन से संवाद करने के आवश्यक तौर-तरीकों एवं व्यावहारिक पहलुओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही अधिकारीगण द्वारा संस्था के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं महिला अपराध स्नेहा तिवारी सहित कमिश्नरेट कानपुर नगर के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।