{"_id":"6ab3dd0dedfbafccad0bd2c3","slug":"kanpur-probe-into-expired-syrup-case-stalled-due-to-missing-documents-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दस्तावेज नहीं मिलने से एक्सपायर्ड सिरप मामले की जांच अटकी, सीएमओ बोले- रिपोर्ट शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दस्तावेज नहीं मिलने से एक्सपायर्ड सिरप मामले की जांच अटकी, सीएमओ बोले- रिपोर्ट शासन को भेजी
Wed, 23 Sep 2026 07:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को बांटी एक्सपायर सिरप
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा के मायापुरम इलाके में बाढ़ राहत कार्य के दौरान बच्चों को एक्सपायरी सिरप बांटे जाने का मामला अब शासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच प्रशासनिक खींचतान में उलझ गया है। जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी को आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर 10 सितंबर को अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) डॉ. रेनू पंत और मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेन कुशवाहा की दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। एडी हेल्थ ने भी सीएमओ को दो बार पत्र भेजकर कागजात उपलब्ध कराने को कहा लेकिन शनिवार तक जांच टीम को दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में न तो जांच आगे बढ़ सकी और न संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज हो पाए। वहीं, सीएमओ का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से विभागीय जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उनके अनुसार, बांटी गई सिरप वर्ष 2025 में ही एक्सपायर हो चुकी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिरप पीने के बाद तीन बच्चों ऋषभ, रुद्र और आयुष की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने निजी डॉक्टर से इलाज कराया जिससे उनकी जान बच सकी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दोबारा पहुंची स्वास्थ्य टीम को भी मौके से खदेड़ दिया था।
विज्ञापन