Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Police raid the homes of farmer leaders in Yamunanagar to prevent them from participating in the protest.
{"_id":"6ab37ee1429a4a38740a5b60","slug":"video-police-raid-the-homes-of-farmer-leaders-in-yamunanagar-to-prevent-them-from-participating-in-the-protest-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए किसान नेताओं के घर पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए किसान नेताओं के घर पुलिस की दबिश
धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर एक दिन पहले बराड़ा रोड पर हुए किसान आंदोलन के बाद पुलिस ने किसान नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। आज अलसुबह पुलिस की टीमें जिले में कई किसान नेताओं के घर पहुंचीं। पुलिस का प्रयास था कि किसान नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही डिटेन किया जा सके, ताकि बराड़ा रोड पर होने वाले प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को रोका जा सके।
इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के निदेशक मनदीप सिंह के गांव रोडछप्पर स्थित आवास पर भी पुलिस की टीम बड़ी संख्या में पहुंची। पुलिसकर्मी काफी देर तक उनके घर पर मौजूद रहे, लेकिन मनदीप सिंह घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।
मनदीप सिंह ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग करना किसानों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर आने की तैयारी में हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि इस समय मौसम भी किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यदि धान की खरीद शुरू होने में और देरी हुई तथा बेमौसमी बारिश हो गई तो खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए धान की सरकारी खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू की जाए।
किसान नेताओं के घरों पर पुलिस के पहुंचने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। किसान संगठनों का कहना है कि फसल तैयार होने के बाद खरीद में देरी किसानों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मांग पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।