{"_id":"671658f5109c5c4de30f1edf","slug":"video-namataranae-shalka-va-gahakara-bugdhhatara-ka-varathha-ma-uthayamaya-sa-maga-samarathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नामांतरण शुल्क व गृहकर बढ़ोतरी के विरोध में उद्यमियों से मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नामांतरण शुल्क व गृहकर बढ़ोतरी के विरोध में उद्यमियों से मांगा समर्थन
गृहकर बढ़ोतरी और एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क के विरोध में पूर्व पार्षद फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने मदन लाल भाटिया के नेतृत्व में दादानगर स्थित कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन विजय कपूर को ज्ञापन साैंपा। पूर्व पार्षदों ने विजय कपूर से इस आंदोलन में समर्थन मांगा।
चेयरमैन विजय कपूर ने इस बढ़ोतरी को शहर का दर्द बताया और कहा कि हम उद्यमी शहरवासियों से कई गुना ज्यादा टैक्स देते हैं जबकि हमें सुविधा न के बराबर मिलती है। इस आंदोलन में वह पूर्व पार्षदों के साथ हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इन बढ़ोतरियों पर फिर से विचार कर रोका जाए। इस दौरान पूर्व पार्षद अशोक केसरवानी, कीर्ति अग्निहोत्री, मनीष शर्मा, शमी इकबाल, राजू, हनीफ खान, संजीव मिश्रा, प्रताप कुमार, अमीन बाबा, डॉ. मकसूद अख्तर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।