फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Flood: Priest Refuses to Leave Temple, DM-SP Fold Hands and Urge Him to Move to Safety

चित्रकूट: बाढ़ में भगवान को अकेला छोड़ने से पुजारी का इनकार, डीएम-एसपी ने जोड़े हाथ तो बोले...यहीं कटेगी जिंदगी

Tue, 01 Sep 2026 04:55 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी के उफान पर होने के बीच चित्रकूट में आस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। बाढ़ के हालात के बीच रामघाट स्थित बड़ा मठ के पुजारी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए डीएम और एसपी ने हाथ जोड़कर आग्रह किया, लेकिन पुजारी मंदिर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Chitrakoot Flood: Priest Refuses to Leave Temple, DM-SP Fold Hands and Urge Him to Move to Safety
मंदाकिनी के उफान में डगमगाई नहीं आस्था - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुजारी ने साफ कहा कि भगवान को बाढ़ के बीच अकेला छोड़कर वह कहीं नहीं जाएंगे। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने रामघाट समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह रामघाट स्थित बड़ा मठ पहुंचे। यहां पुजारी मंदिर में पूजा कर रहे थे। अधिकारियों ने उनसे हाथ जोड़कर सुरक्षित स्थान पर चलने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

डीएम ने पुजारी से कहा कि वह अपने अन्य साथियों को भी मंदिर से बाहर जाने के लिए कहें। अधिकारियों के समझाने पर मंदिर के कुछ सदस्य बाहर निकल आए, लेकिन पुजारी अपनी जगह से नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी भगवान के चरणों में गुजारी है, ऐसे समय में उन्हें अकेला छोड़कर कैसे चले जाएं। भगवान की इच्छा से जो होगा, अच्छा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान को छोड़कर जाने से किया इनकार

पुजारी की बात सुनकर अधिकारियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मंदिर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रशासनिक टीम वहां से लौट गई और रामघाट क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों को सक्रिय रखा है।

विज्ञापन

रामघाट और आसपास के इलाकों में अधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

नावों की मदद से घरों में फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। बाढ़ के बीच पुजारी का मंदिर और भगवान को छोड़कर जाने से इनकार करना जहां उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है, वहीं प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed