{"_id":"6a42adff3379daacfc0c2935","slug":"video-metro-operations-from-central-station-to-naubasta-soon-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की सुविधा जल्द, सीएमआरएस का तीन दिवसीय निरीक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की सुविधा जल्द, सीएमआरएस का तीन दिवसीय निरीक्षण पूरा
सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक अब मेट्रो के सफर का रास्ता खुल गया है। सोमवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता व उनकी पांच सदस्यीय टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली। अंतिम दिन सीएमआरएस ने यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवनिर्मित सेक्शन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। कानपुर मेट्रो के अधिकारियों का दावा है कि अब सीएमआरएस चार से पांच दिन में इस रूट पर मेट्रो संचालन के लिए सार्टिफिकेट दे देंगे।
सीएमआरएस व उनकी टीम 27 जून को कानपुर आई थी। उन्होंने कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप व डाउनलाइन ट्रैक (करीब आठ किमी) का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक नवनिर्मित स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं व प्रावधानों का गहन परीक्षण किया। आईआईटी से नौबस्ता तक पूरे कॉरिडोर-1 की इंटीग्रेटेड टेस्टिंग के साथ सिग्नलिंग प्रणाली के सभी महत्वपूर्ण मानकों का परीक्षण किया। इसमें कोलिजन टेस्ट, हाई-स्पीड, स्पीड व ब्रेकिंग टेस्ट सहित अन्य तकनीकी परीक्षण पूरे किए। इसके बाद सोमवार सुबह 11:30 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर वह टीम के साथ दिल्ली लौट गए। जाते समय उन्होंने कानपुर मेट्रो के अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। कानपुर मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सीएमआरएस इस सप्ताह के भीतर इस ट्रैक पर मेट्रो संचालन के लिए हरी झंडी दे देंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि कानपुर मेट्रो के शेष सेक्शन पर तीन दिवसीय सीएमआरएस निरीक्षण संपन्न हुआ, जो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, समन्वय व सुनियोजित कार्यप्रणाली का परिणाम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।