हैवान बेटा: ‘जिस आंचल में पला…उसकी छीनीं सांसें’, मां का गला घोंटकर मारा, लूट की झूठी कहानी बेनकाब, पढ़ें मामला
Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि उनके बड़े बेटे ने ही की थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पत्नी से बात करने का मां द्वारा विरोध किए जाने पर उपजे विवाद में अमरीश ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी थी। घटना को लूट का रूप देने के लिए 25 लाख के जेवर व नकदी चोरी की झूठी कहानी रची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के केशवपुरम में उमा (58) की हत्या किसी बदमाश ने नहीं की है। पुलिस की शक की सुई बड़े बेटे अमरीश पर ही टिकी हुई है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, लेकिन अब तक गहने व नकदी बरामद नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अमरीश ने पुलिस को बताया है कि पत्नी नेहा से बात करने का मां विरोध करती थी।
इसी को लेकर उसका मां से विवाद हुआ। आवेश में उसने मां का गला दबाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मंगलवार रात बुक स्टाल संचालक शिवमंगल की पत्नी उमा की हत्या कर 25 लाख के जेवर लूटने की सूचना मिली थी। शिवमंगल और अमरीश के पास सूचना शाम सात बजे आई थी।
मौत और लूट के बारे में अलग-अलग बयान दिए
लेकिन उन्होंने पुलिस को रात 10 बजे के आसपास जानकारी दी। अमरीश से झगड़कर पिछले तीन साल से गोविंदनगर स्थित मायके में रहने वाली नेहा ने भी सास की मौत और लूट के बारे में अलग-अलग बयान दिए थे। इन बातों से ही अमरीश पुलिस के शक के घेरे में था।
गहने बरामद कराने के लिए देर रात तक टहलाता रहा
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को अमरीश ने पुलिस से हत्या की बात स्वीकार कर ली, लेकिन गहने बरामद कराने के लिए देर रात तक टहलाता रहा। कभी मंदिर वाले कमरे में तो कभी दीवान में गहने होने की बात बताता रहा, लेकिन गहने कहीं मिले नहीं।
पति, पत्नी और एक अन्य हिरासत में
पुलिस दो दिन से अमरीश, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले को सुलझाने में लगी है। तीसरा व्यक्ति भी अमरीश और नेहा में से एक का करीबी है। उसका उमा के घर आना जाना था। नेहा के बिना गोविंदनगर स्थित ननिहाल में उसके दोनों बच्च भी रो-रोकर बुरा हाल है।
किसी को वारदात की जानकारी हुई कि नहीं
अमरीश मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास घर आया था। उसी वक्त उसने वारदात को अंजाम दिया। फिर वह शाम छह बजे आया और बगल में रहने वाली चाची के घर चाय पीने के बहाने यह देखने आया था कि किसी को वारदात की जानकारी हुई कि नहीं।
अमरीश बार-बार बयान बदल रहा है। साक्ष्य भी उसके खिलाफ हैं। इससे तय है कि वारदात में किसी बदमाश का हाथ नहीं है। सिर्फ गहनों की बरामदगी न होने से मामले के खुलासे में पेच फंस रहा है। पुलिस प्रयास कर रही है, जल्द खुलासा होगा। -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम