फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanpur Power Theft Illegal tappers cause a loss of 4.59 crore Ranjit Nagar hit hardest cases against seven

कानपुर बिजली चोरी: कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका, रंजीतनगर में सर्वाधिक सेंधमारी, सात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीपीसीएल और केस्को की सख्ती के बावजूद अप्रैल से जुलाई के बीच कटियाबाजों ने 4.59 करोड़ रुपये की बिजली चोरी की है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार चोरी का औसत घटकर 9.67 फीसदी रह गया है, जिसमें सबसे अधिक 17 फीसदी चोरी रंजीतनगर फीडर क्षेत्र में दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanpur Power Theft Illegal tappers cause a loss of 4.59 crore Ranjit Nagar hit hardest cases against seven
बिजली चोरी की जांच करती केस्को टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सख्ती के बावजूद कटियाबाज विभाग को चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। अप्रैल से जुलाई तक कटियाबाजों ने 4.59 करोड़ की बिजली से अपने घरों में उजाला किया है। सर्वाधिक 17 फीसदी बिजली चोरी रंजीतनगर फीडर के क्षेत्र में हुई, जबकि सबसे कम आठ फीसदी बिजली चोरी इस्पातनगर व एमटीसी न्यू फीडर के इलाकों में हुई है।

विज्ञापन

हालांकि पिछले बार की तुलना में इस बार चोरी घटी है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अप्रैल से जुलाई के बीच 28 फीसदी बिजली चोरी हुई थी। इससे केस्को को 12.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस बार शहर में औसत बिजली चोरी 9.67 फीसदी रह गई है। हालांकि इस बार भी बिजली चोरी से 4.59 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

इतनी बिजली चोरी दर्ज हुई है
इस बार उप्र पावर कॉरपोरेशन की सख्ती के बाद केस्को ने निगरानी की। इसके बावजूद रंजीतनगर में सबसे ज्यादा 17 फीसदी, शहीद पार्क में 15, लक्ष्मीपुरवा व नानकारी में 14-14, बांसमंडी में 12, गंगागंज, कोआपरेटिव एस्टेट व होंडा में नौ-नौ और एमटीसी न्यू फीडर व इस्पातनगर में आठ-आठ प्रतिशत बिजली चोरी दर्ज हुई है।

रंजीतनगर में भी 13 फीसदी घटी कटियाबाजी
लाइन लॉस और बिजली चोरी का पता लगाने के लिए केस्को ने ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इनकी मदद से पता चला है फीडर से कितनी बिजली जा रही है और कितनी बिलिंग हो रही है। पिछले साल इन्हीं चार माह में रंजीत नगर में 29.90 फीसदी बिजली चोरी हुई थी। इस बार 13 फीसदी बिजली चोरी कम हुई है। केस्को ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली चोरी वाले क्षेत्र के संबंधित अभियंताओं से जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन

बिजली चोरी में सात के खिलाफ प्राथमिकी
केस्को ने गुरुवार को रंजीतनगर और नानकारी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। नानकारी के परगही बांगर में माधुरी और नीरज के घर बिजली चोरी मिली। वहीं जेके मंदिर के पास लोहारन भट्टा में सूरज कुमार और राज तथा फीलखाना निवासी निखिल गुप्ता, आख्या गुप्ता और राहुल चौरसिया के घर भी चोरी से बिजली इस्तेमाल होती मिली। केस्को टीम ने सभी सात आरोपितों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed