{"_id":"6984c792b6c1f6b36f0b0986","slug":"video-lord-jagannaths-chariot-procession-takes-place-devotees-welcome-it-by-showering-flowers-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, भक्तों ने फूल बरसाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, भक्तों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के पहले गुरुवार को दोपहर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। राजधानी मार्ग समेत मुख्य मार्गों से होते हुई रथयात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षाकर रथयात्रा का स्वागत किया।
खाटू श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा शुरू हुई। बड़ी संख्या में भक्त भजन-कीर्तन की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का कंचन नगर मोड़, आदर्श नगर मोड़, जगनीखेड़ा मोड़, पोनी रोड तिराहा मोड़ के पास भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर यात्रा विश्राम के बाद वापस रथयात्रा मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय, उनके प्रतिनिधि संदीप पांडे, वीरेंद्र शुक्ला, रामकुमार, सूर्य कुमार बाजपेई व कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।