Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Upcoming SUV India: New Tata Nexon, Honda CR-V Hybrid, Maruti Y43 Watch Out For

नई नेक्सन से हाइब्रिड CR-V तक: भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकती हैं यह तीन एसयूवी, इनमें क्या मिलेगा खास?

Sun, 01 Nov 2026 02:57 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 01 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

  • कई गाड़ियां जल्द होंगी लॉन्च।
  • नेक्सन को मिल सकता है ATLAS प्लेटफॉर्म।
  • होंडा सीआर-वी हाइब्रिड वापसी की तैयारी में।
  • वाई43 देगी टाटा पंच को चुनौती।

विज्ञापन
Upcoming SUV India: New Tata Nexon, Honda CR-V Hybrid, Maruti Y43 Watch Out For
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप नई एसयूवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। भारतीय कार बाजार में आने वाले समय में टाटा मोटर्स, होंडा और मारुति सुजुकी की तीन नई एसयूवी दस्तक देने की तैयारी में हैं। इनमें नई जेनरेशन टाटा नेक्सन, होंडा CR-V हाइब्रिड और मारुति सुजुकी की Y43 माइक्रो एसयूवी शामिल हैं। खास बात यह है कि मारुति की नई माइक्रो एसयूवी को टाटा पंच और ह्यूंदै एक्सटर को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, नई नेक्सन में डिजाइन और प्लेटफॉर्म से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। होंडा भी CR-V को हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं लॉन्च के बाद इन तीनों एसयूवी में क्या कुछ खास मिल सकता है।
विज्ञापन


नई जेनरेशन टाटा नेक्सॉन: डिजाइन से प्लेटफॉर्म तक होंगे बदलाव
  • टाटा नेक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसूयवी में शामिल है।अब कंपनी इसकी नई जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग मॉडल का इंटरनल कोडनेम गरुड़ (Project Garud) बताया जा रहा है। इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।
  • विज्ञापन
  • नई नेक्सन में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिल सकता है। मौजूदा मॉडल X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जबकि नई जेनरेशन को नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इसका आकार मौजूदा मॉडल से बड़ा हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

एक्सटीरियर और केबिन में क्या होगा नया?
  • टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों की मानें तो नई नेक्सन में पहले से ज्यादा स्लिम हेडलैंप, नए एलईडी टेललैंप और अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन मिल सकता है।
  • केबिन की बात करें तो इसमें नया डैशबोर्ड, बेहतर क्वालिटी वाले मटेरियल और पहले से ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
पहले वाले इंजन रह सकते हैं बरकरार
  • इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि नई जेनरेशन टाटा नेक्सन में मौजूदा मॉडल के इंजन विकल्प मिल सकते हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, सीएनजी और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिल सकते हैं।
  • इसके सीएनजी वर्जन में अंडरबॉडी टैंक मिलने की संभावना जताई जा रही है। इससे कार के बूट स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

पहले वाले इंजन रह सकते हैं बरकरार
  • नई जेनरेशन टाटा नेक्सॉन में मौजूदा मॉडल के इंजन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, सीएनजी और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिल सकते हैं।
  • इसके सीएनजी वर्जन में अंडरबॉडी टैंक दिए जाने की संभावना है। इससे कार के बूट स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

नई होंडा CR-V हाइब्रिड: 2027 में हो सकती है वापसी
  • इसी के साथ होंडा सीआर-वी एक समय भारतीय बाजार में कंपनी की प्रमुख प्रीमियम एसयूवी में शामिल थी। हालांकि, कंपनी ने साल 2020 में इसे भारतीय बाजार से बंद कर दिया था। अब कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहाहै कि होंडा 2027 तक इसके नए जेनेरशन मॉडल को देश में लॉन्च कर सकती है।
  • नई सीआर-वी को कंपनी की मौजूदा एलिवेट एसयूवी से ऊपर रखा जा सकता है। इसका मुकाबला प्रीमियम SUV खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

हाइब्रिड इंजन और e-AWD सिस्टम की उम्मीद
  • नई होंडा सीआर-वी के हल्के मॉड्यूलर हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की जानकारी सामने आई है। इसके 60 प्रतिशत से ज्यादा पार्ट्स नई सिविक और अकॉर्ड के साथ साझा हो सकते हैं।
  • इसमें नया 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और हाई-वोल्टेज बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी इसमें ई-एडब्ल्यूडी सिस्टम भी दे सकती है। इस सिस्टम में पीछे के पहियों को अलग इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी।
  • फीचर्स की बात करें तो नई सीआर-वी में 15-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एडीएएस, प्रीमियम इंटीरियर और ज्यादा स्पेस वाला केबिन मिल सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवैगन टायरॉन जैसी एसयूवी से हो सकता है। इसकी संभावित कीमत 45 लाख से 55 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
मारुति सुजुकी Y43 माइक्रो SUV: टाटा पंच को देगी टक्कर
  • मारुति सुजुकी भी भारतीय बाजार में एक नई माइक्रो SUV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही इग्निस को बंद किया है। अब टाटा पंच और हुंडई एक्सटर को टक्कर देने के लिए एक नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।
  • इस अपकमिंग SUV को फिलहाल Y43 कोडनेम दिया गया है। अभी इसके डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे कंपनी की नई माइक्रो एसयूवी के तौर पर देखा जा रहा है।
मिल सकता है 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
  • इसके अलावा रिपोर्ट्स में मारुति सुजुकी Y43 में नई स्विफ्ट और डिजायर में मिलने वाला 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलने की चर्चा है।
  • इसके साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वर्जन भी आने की संभावना है। इससे उन ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट का विकल्प मिल सकता है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए किफायती SUV खरीदना चाहते हैं।
  • कंपनी आगे चलकर इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नई एसयूवी खरीदने से पहले इन तीनों पर रखें नजर
  • आने वाले समय में टाटा, होंडा और मारुति सुजुकी की ये तीनों एसयूवी अलग-अलग तरह के ग्राहकों को आकर्षित कर सकती हैं। नई टाटा नेक्सन में बड़े डिजाइन और प्लेटफॉर्म बदलाव की उम्मीद है।
  • वहीं, होंडा CR-V हाइब्रिड प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में वापसी कर सकती है। दूसरी ओर, मारुति Y43 माइक्रो एसयूवी के जरिए टाटा पंच और ह्यूंदै एक्सटर को चुनौती देने की तैयारी में है।
  • अगर आप नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन मॉडलों की लॉन्चिंग और आधिकारिक फीचर्स की जानकारी पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, इनकी लॉन्च तारीखों और स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed