फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Irregularities in Pilibhit voter list; Election Commission orders suspension of two EROs, directs filing o

यूपी: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने दो ईआरओ को निलंबित करने का दिया आदेश, एफआईआर

Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 198 जोड़ने को कहा है। जांच में 10,470 मतदाता प्रविष्टियों में अनियमितताएं सामने आई थीं।

विज्ञापन
UP: Irregularities in Pilibhit voter list; Election Commission orders suspension of two EROs, directs filing o
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके आरोपपत्र जांच के लिए आयोग को भेजने और उसकी पूर्व अनुमति के बिना उन्हें बहाल नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा को भेजे पत्र में यह निर्देश दिया। आयोग ने दोनों अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ पहले से दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 198 जोड़ने का भी निर्देश दिया है। आयोग ने मामले में सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

10,470 मतदाता प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी

यह मामला पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र संख्या 127 में मतदाता सूची से जुड़ी 10,470 प्रविष्टियों में कथित अनियमितताओं की जांच के बाद सामने आया। जांच में पता चला कि एक कंप्यूटर सहायक ने ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉगिन आईडी का कथित दुरुपयोग कर 31 मई से 29 अगस्त के बीच मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 13,779 आवेदन दर्ज किए थे। इनमें से 10,470 आवेदन स्वीकार किए गए, जबकि 3,309 खारिज कर दिए गए।

हैरानी की बात यह रही कि इन आवेदनों से जुड़े फॉर्म और सहायक दस्तावेज संबंधित कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर के आरोप लगाए थे।

 

विज्ञापन

प्रदेशभर में कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश

मामले के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर सहायकों की ईसीआईनेट पोर्टल लॉगिन आईडी निष्क्रिय कराने के निर्देश दिए थे। संबंधित ईआरओ से इसकी पुष्टि कराने को भी कहा गया।

इसके अलावा पीलीभीत मामले में कथित तौर पर शामिल आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवाएं तत्काल समाप्त करने का निर्देश संबंधित फर्म को दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का व्यक्तिगत सत्यापन कर अनुपालन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed