{"_id":"6aca44f16b5f874d8302ff0e","slug":"video-kanpur-testimony-concluded-in-msc-student-gang-misdeeds-and-murder-case-verdict-expected-soon-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एमएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड में गवाही पूरी, जल्द आ सकता फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एमएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड में गवाही पूरी, जल्द आ सकता फैसला
एमएससी छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में जल्द फैसला आ सकता है। शुक्रवार को मुकदमे में गवाही पूरी हो गई और अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह की कोर्ट में 17 अक्टूबर से बहस शुरू होगी। रेलबाजार निवासी एमएससी की छात्रा 29 दिसंबर 2021 की सुबह 11:30 बजे डीएवी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। घर वाले उसे फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। अचानक रात लगभग साढ़े आठ बजे किसी ने फोन उठाया और बताया कि सीओडी पुल के पास युवती पड़ी है। घरवाले तुरंत वहां पहुंचे और युवती को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि छह-सात घंटे पहले ही युवती की मौत हो चुकी है। युवती के छोटे भाई ने रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के साथ पढ़ने वाले कैंट निवासी सोमनाथ गौतम पर बहन की हत्या कर शव को सीओडी पुल के पास फेंकने का शक जताया था। युवती को करंट लगाकर झुलसाने की कोशिश भी की गई थी। अगले ही दिन पुलिस ने एक कार से सोमनाथ और उसके साथी सत्यम मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमनाथ और सत्यम दोनों पुलिसकर्मियों के बेटे हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे साथी फतेहपुर के लोहारन डेरा निवासी रावेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रवि को भी जेल भेजा था। तीनों के खिलाफ लूटपाट, गैंगरेप व हत्या की धाराओं में चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। एडीजीसी भास्कर मिश्रा व अधिवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि तीनों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मुकदमे में 13 गवाह अभियोजन ने और दो गवाह बचाव पक्ष ने पेश किए हैं। शुक्रवार को सभी गवाही पूरी हो गई और कोर्ट ने 17 अक्टूबर को अंतिम बहस के लिए तारीख तय कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।