{"_id":"6ab2a1270f18080ff9053319","slug":"video-kanpur-techniques-and-game-strategies-taught-at-cricket-training-camp-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में समझाई तकनीक और खेल रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में समझाई तकनीक और खेल रणनीति
कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गया। यह एक अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन खिलाड़ियों को क्रिकेट की तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और मैच की रणनीति से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
पीएमश्री केवी नंबर एक एयरफोर्स चकेरी की काशिश, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी की अवनी सेंगर व सिया, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट की सान्विका वर्मा, मन्नत और सृष्टि विश्वकर्मा का चयन टीम में हुआ है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ की अनुष्का यादव, सौम्या यादव, समृद्धि जैसवाल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज लखनऊ की शिवांशी सिंह, रिया राठौर, दानिश रहमान, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात की आदिति यादव को टीम में शामिल किया गया है। शिविर में प्रशिक्षण के बाद क्रिकेट टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहां तीन से सात अक्तूबर तक 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल सोम पाल, दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।