{"_id":"6a9c34160d20deee7a0d3cc5","slug":"video-kanpur-team-announced-for-divisional-football-championship-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम घोषित
सब-जूनियर बालक अंतर मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित हो गई है। नवजोत सिंह नारंग को टीम की कमान मिली है। यह प्रतियोगिता सात से 14 सितंबर तक आगरा में आयोजित की जाएगी।
पंडित दीन दयाल स्कूल ग्राउंड पर चार और पांच सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के बाद चयनकर्ता आसिफ इकबाल, अमित वर्मा और डीबी थापा ने खिलाड़ियों का चयन किया। जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।
टीम में नवजोत सिंह नारंग (कप्तान), अथर्व निगम, पीयूष कन्नौजिया, हार्दिक मिश्रा, मोहम्मद असद, अरिहान खन्ना, सृजन यादव, भावेश बंसल, देवांश त्रिपाठी, शौर्य सागर पांडे, मेहुल रस्तोगी, अक्षय यादव, ध्रुव प्रताप सिंह, तन्मय कुमार, श्रेयांश तिवारी और कृतार्थ त्रिवेदी को जगह मिली है। स्टैंडबाई खिलाड़ी में भव्य मिश्रा, हमजा अब्बासी, विवान मालपानी, रुद्रांश जैन और पुरुराज पटेल शामिल हैं। मुख्य कोच आसिफ इकबाल संभालेंगे, अमित नारंग सह-कोच और अमित वर्मा मैनेजर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।