{"_id":"6ab14fd6bb30b4a53b044b5f","slug":"video-kanpur-pension-files-of-retired-employees-stolen-from-kanshiram-hospital-case-registered-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कांशीराम अस्पताल से रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन पत्रावली हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कांशीराम अस्पताल से रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन पत्रावली हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज
चकेरी थानाक्षेत्र में कांशीराम अस्पताल के पेंशन कक्ष से करीब सौ से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन पत्रावली चोरी हो गयी।
कांशीराम अस्पताल के वरिष्ठ सहायक कार्यालय के मुख्य चिकित्साधिकारी भूप नारायण पाल की दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक बीते 16 सितंबर की दोपहर में जब उन्होंने पेंशन पत्रावली लेने के लिए पेंशन खर्च को खोला। उसमें रखी करीब 100 रिटायर्ड कर्मचारियों की पत्रावली गायब मिली। वहीं, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामसुमेर की व्यक्तिगत पेंशन पत्रावली व सेवापुस्तिका व पत्रावलियों के अंदर रखी कुछ सेवा पुस्तिका भी गायब मिली। खिड़की खुली होने से माना जा रहा है कि कोई अज्ञात युवक खिड़की के सहारे आया और चोरी कर फरार हो गया। उन्होंने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज का सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।