{"_id":"6abe9e8493b7038dfc04bf05","slug":"video-kanpur-out-of-control-pickup-truck-runs-over-employee-at-battery-factory-tragic-death-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेकाबू पिकअप ने बैटरी फैक्टरी में कर्मचारी को रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेकाबू पिकअप ने बैटरी फैक्टरी में कर्मचारी को रौंदा, दर्दनाक मौत
गोविंदनगर थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट नंबर चार स्थित बैटरी फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी हटाते समय बेकाबू हुए पिकअप ने कर्मचारी अशोक कटियार (47) को रौंद दिया। इस दौरान कुर्सी पर बैठा गार्ड भी गंभीर घायल हुआ। हादसे के बाद पिकअप करीब 20 मीटर तक परिसर में बेकाबू दौड़ा। लोहे का गेट तोड़ते हुए वाहन दूसरे कारखाने के दरवाजे से टकराया। यह पूरी घटना फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई।
हरदोई के मल्लावां निवासी अशोक कटियार गुजैनी आई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार रात उनकी नाइट ड्यूटी थी। बेटों के अनुसार, पिकअप चालक ने बृहस्पतिवार सुबह अशोक से रास्ते में खड़ी स्कूटी हटाने को कहा। अशोक के स्कूटी हटाते समय चालक ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया जिससे पिकअप बेकाबू हो गया। इसमें अशोक और गार्ड घायल हो गए। कर्मचारियों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया जबकि गार्ड का उपचार चल रहा है।
गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हादसे के बाद फैक्टरी प्रबंधन और परिजन के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।