{"_id":"6abe50e13f7ee9908e0a101d","slug":"video-video-rajakaya-jabl-itara-kalja-ka-bcaca-ka-jaja-sa-gahara-ka-btha-hata-rasata-ka-ka-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के बच्चों की जज से गुहार के बाद हटा रास्ते का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के बच्चों की जज से गुहार के बाद हटा रास्ते का कूड़ा
सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जज से बच्चों की गुहार के बाद दूसरे दिन कॉलेज के मुख्य मार्ग से कूड़ा हटाने का काम शुरू हो गया है।
पर अभी भी चुनौतिया बहुत हैं। यहां के छात्रों का कहना है की ये परेशानी वर्षों पुरानी है जबतक जिम्मेदार अफसर रोजाना ध्यान नहीं देंगे समस्या दूर नहीं होगी। अमर उजाला के कैमरे पर बच्चों ने कहा मुख्य मार्ग पर ट्रकों की अवैध पार्किंग और कूड़े कचरे के बीच विद्यालय आने में परेशानी होती है।
बता दें की बीते बुधवार को बच्चों ने अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश जैनेन्द्र पांडेय और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी से समस्या बताई थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इसकी मौके पर पड़ताल की। नगर निगम की गाड़ियों ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया लेकिन यहां के लोगों का कहना है की जबतक रोजाना कूड़ा नही उठेगा तबतक समस्या दूर नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।