{"_id":"6abe4fc2806f95dcc9042fd0","slug":"video-kanpur-hindi-is-not-merely-a-language-but-our-national-identity-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय सर्वोदयनगर में बृहस्पतिवार को हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कार्यालय के कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, अध्यक्ष हिंदी विभाग, विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज प्रोफेसर पंकज चतुर्वेदी, अपर केंद्रीय आयुक्त (उत्तर प्रदेश) उदय बक्शी और प्रभारी राजभाषा अधिकारी अमित कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी अभिनव द्विवेदी ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कर्मचारियों की घोषणा की गई। राजभाषा गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने राजभाषा हिंदी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और संपर्क का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में सरल, सहज और मानक हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रमाशंकर सिंह, इतिहास विभाग, क्राइस्टचर्च कॉलेज ने हिंदी के ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर खुशबू सिंह ने हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं के समावेशी विकास के बारे में बताया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।