{"_id":"6a11b1f050f04eb38603f239","slug":"video-kanpur-nautapa-begin-on-may-25-mercury-could-reach-48-degrees-weather-expert-issues-warning-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, 48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; मौसम विशेषज्ञ ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, 48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; मौसम विशेषज्ञ ने दी चेतावनी
कानपुर। वर्ष 2026 का नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार इस बार नौतपा के दौरान उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और प्रचंड लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह साल का सबसे अधिक गर्म दौर माना जाता है।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब सूर्य वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की तीव्र ऊर्जा पृथ्वी पर अधिक असर डालती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस समय सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री के करीब भी दर्ज होने की आशंका जताई गई है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली गर्म और शुष्क हवाएं लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा का सीधा संबंध मानसून से भी माना जाता है। जितनी अधिक गर्मी पड़ेगी, उतना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो समुद्र से नमी वाली मानसूनी हवाओं को तेजी से आकर्षित करेगा। इससे अच्छी बारिश की संभावना बढ़ती है। हालांकि यदि नौतपा के दौरान लगातार आंधी और बारिश होती रही तो मानसून कमजोर पड़ सकता है या देरी से पहुंच सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।