{"_id":"6918b002d16e898f840e853c","slug":"video-kanpur-labor-union-wins-field-gun-factory-works-committee-election-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फील्डगन फैक्टरी वर्क्स कमेटी चुनाव में मजदूर यूनियन की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फील्डगन फैक्टरी वर्क्स कमेटी चुनाव में मजदूर यूनियन की जीत
फील्डगन फैक्टरी की वर्क्स कमेटी का दो साल के लिए होने वाला चुनाव शनिवार को कालपी रोड स्थित फैक्टरी में कराया गया। चुनाव में ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) से संबद्ध मजदूर यूनियन ने शानदार जीत हासिल की। छह में चार सीटों पर कब्जा जमाया। एआईडीईएफ की यूनियन अकेले चुनाव लड़ रही थी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) और इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन (आईएनडीडब्ल्यूएफ) की यूनियनों ने संयुक्त गठबंधन बनाया था। उन्हें दो सीटें मिलीं। चुनाव में अनमोल यादव को 384, दुर्गादत्त राठौर को 367, प्रदीप कुमार को 329, संतोष कुमार मिश्रा को 321, आलोक कुमार सिंह को 319 और जितेंद्र कुमार को 312 वोट मिले। कुल 656 वोट पड़े। एआईडीईएफ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि इसके पूर्व लघु शस्त्र निर्माणी और आयुध निर्माणी कानपुर में हुए चुनाव में बीपीएमएस का सफाया हो चुका है। फील्डगन के चुनाव में भी बीपीएमएस को हार मिली है। मजदूर यूनियन के आलोक कुमार सिंह, अनमोल यादव, दुर्गादत्त और जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। यूनियन के महामंत्री चंद्रभान यादव, आईआर मैकेनिज्म के जावेद हुसैन ने सभी को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।