फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Medicine trader murder Shalu claims You orchestrated murder Subrat turns pale with fear at question

दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू तो कह रही...आपने कराया मर्डर, सवाल पर सुब्रत के छूटे पसीने, बोला- झूठ बोल रही है

Wed, 16 Sep 2026 08:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

Kanpur Murder News: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जांच का दायरा अब बेटे सुब्रत तक पहुंच गया है। पुलिस कमिश्नर के सामने भाई-बहन से हुई तीखी पूछताछ में कई राज खुलने के संकेत मिले हैं। वहीं, नए सिम से कॉल डिटेल और आरोपियों की रिमांड पर आज सुनवाई से मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
kanpur Medicine trader murder Shalu claims You orchestrated murder Subrat turns pale with fear at question
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब बहू पर लगी बंदिशों के साथ बेटे की रजामंदी की ओर भी घूम गई है। पुलिस की पूछताछ के घेरे में कारोबारी का बेटा सुब्रत भी आ गया है। सोमवार देर शाम पुलिस ने सुब्रत व उसकी बहन शुभांगी के सामने सवालों की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पहले ही सवाल ने सुब्रत के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। पुलिस ने उससे पूछा कि शालू तो जेल में कह रही है कि तुमने ही पापा को मरवाया है। यह सुनते ही सुब्रत ने पास में बोतल से पानी पीया। रुमाल से माथे का पसीना पोछते हुए बोला... वह सरासर झूठ बोल रही है।

विज्ञापन

 





छह लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था
ऐसा होता, तो विशाल शालू का नहीं मेरा नाम लेता। बता दें छह सितंबर को तड़के विनीत का शव उनके फ्लैट में मिला था। पांच सितंबर की देर रात चाकू से गोदकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने विनीत के पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकुमार को गिरफ्तार किया था। विशाल ने विनीत की बहू शालू पर छह लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था।

एक घंटे तक भाई-बहन से पूछताछ की गई
पुलिस ने शालू को हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के सामने ही सोमवार देर शाम करीब एक घंटे तक भाई-बहन से पूछताछ की गई। तकरीबन 15 से 20 सवाल किए गए, जिनके जवाबों को बतौर बयान की तरह डायरी में नोट किया गया है।

विज्ञापन

सुब्रत से किए गए ये सवाल

  • पार्टी के दौरान वह और शालू फोन पर किससे बात कर रहे थे ?
  • नए सिम से आखिर विशाल ने आपसे क्यों और क्या बात की ?
  • विशाल को आप जानते हैं, तो पहली बार में पहचानने से इन्कार क्यों किया?
  • यदि शालू ने हत्या की तो उसकी वजह क्या है?
  • जेल से छूटने के बाद क्या शालू से रिश्ता कायम रखेंगे?
  • शालू को बचाने का या फिर उसे सजा दिलाने का प्रयास करेंगे?

बहन शुभांगी से पूछे गए सवाल

  • भाई सुब्रत और भाभी शालू के बीच कैसे संबंध हैं?
  • पापा विनीत के प्रति भाभी का व्यवहार कैसा था?
  • क्या वाकई पापा आपके भाई और भाभी पर किसी तरह की बंदिश लगाते थे?
  • पापा ने कभी आपसे भाई-भाभी के प्रति किसी तरह की कोई नाराजगी जताई थी?
  • आखिरी बार आपकी पापा से कब और क्या बातचीत हुई थी?

(नोट- उक्त सवालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है)

शालू और विशाल की रिमांड पर सुनवाई आज
पुलिस ने शालू और हत्यारोपी विशाल का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर बुधवार को सुनवाई होनी है। पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर दोनों का सुब्रत से अलग-अलग आमना-सामना करेगी। देखना यह होगा कि यदि रिमांड मिलती है तो पुलिस उस दौरान क्या-क्या पूछताछ कर सकती है।

नए सिम से विशाल ने शालू से सात व सुब्रत से छह बार की बात
पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल ने तीन सितंबर को नया सिम खरीदा था और पांच की देर रात विनीत की हत्या की थी। इस दौरान इस नए सिम से विशाल ने जहां शालू से सात तो सुब्रत से भी छह बार बात की लेकिन हत्या के बाद उसने किससे और क्या बात की पुलिस अब बयानों से उसी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। विशाल की तीन दिनों की कॉल डिटेल में एक नाम मीरपुर के किशन और दूसरा नाम नैतिक वर्मा का निकला। पुलिस दोनों का पता कर रही है।

साथ रहने पर भी क्यों की 21 मर्तबा कॉल
डाटा फिल्टरिंग में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर ही विशाल और वारदात में शामिल राजकिशोर के बीच करीब 21 बार बात हुई है। इससे पुलिस को लग रहा है कि दोनों एक साथ नहीं थे। दूर-दूर थे तो कहां थे और ऐसा उन्होंने क्यों किया। पुलिस को यह भी लग रहा है कि दोनों आरोपी फ्लैट में एक नहीं बल्कि दो बार दाखिल हुए हैं।

अभी केस की जांच खत्म नहीं हुई है। खुद मॉनीटरिंग कर रहा हूं। सच्चाई सामने लाई जाएगी। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। यही वजह है कि संदेह के सभी बिंदुओं को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। सुब्रत के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों व उनके करीबियों से भी पूछताछ की जा सकती है।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed