{"_id":"69c159d85d3b197eb20e301b","slug":"video-kanpur-heartfelt-tributes-paid-to-martyrs-on-martyrs-day-students-hold-awareness-rally-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
नरवल तहसील क्षेत्र के महाराजपुर स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह और हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र “शहीद अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।
वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण है, जब तीन महान क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमकर आज़ादी के लिए बलिदान हुए। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।
पूरे आयोजन में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, अमन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।