फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Prabhu Vishata Apartments 4.5-quintal gate suddenly collapses crushing a security guard to death

कानपुर: प्रभु विशता अपार्टमेंट में हादसा, अचानक गिरा 4.5 कुंतल का गेट, सिक्योरिटी गार्ड की दबकर मौत, जांच शुरू

Sat, 24 Oct 2026 04:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 24 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी बी ब्लॉक स्थित प्रभु विशता अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात साढ़े चार कुंतल वजनी लोहे का मुख्य गेट गिरने से 50 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड विक्रम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि गेट पिछले 10 दिन से खराब था और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने मरम्मत नहीं कराई।

विज्ञापन
Kanpur Prabhu Vishata Apartments 4.5-quintal gate suddenly collapses crushing a security guard to death
मृतक की फाइल फोटो और सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी के बी ब्लॉक स्थित प्रभु विशता अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात साढ़े चार कुंतल का लोहे का गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड विक्रम सिंह (50) की मौत हो गई। आरोप है कि गेट पिछले 10 दिन से खराब था। पूर्व में तैनात कर्मचारी भी गेट में खराबी की शिकायत अपार्टमेंट के जिम्मेदारों से कर चुके थे, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। दशहरे के दौरान ही नौकरी पर आए विक्रम की जान चली गई। परिजनों ने अपार्टमेंट के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पनकी की शिवनगर डूडा कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सोनी सिंह, तीन बेटियां पूजा, संगीता और अंकिता और बेटा दीपक सिंह हैं। दीपक ने बताया कि उनके पिता ने करीब तीन महीने पहले दूसरी जगह सिक्योरिटी की नौकरी शुरू की थी। वह रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे।  इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे अपार्टमेंट में रहने वाला एक युवक कार लेकर पहुंचा। विक्रम ने गेट खोलकर उसे अंदर जाने दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई घटना
इसके बाद गेट बंद करने में परेशानी होने लगी। वह गेट को धक्का देकर दोबारा बंद करने की कोशिश कर रहे थे। तभी भारी-भरकम गेट उनके ऊपर गिर गया। वह काफी देर तक गेट के नीचे दबे रहे और मदद के लिए चीखते रहे। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।  दीपक का आरोप है कि हादसे के बाद परिवार को काफी देर से सूचना दी गई। सुबह करीब पांच बजे उन्हें पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे, तो विक्रम की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed