{"_id":"6abbcbe75e06786f5a00c796","slug":"video-kanpur-entrepreneurs-irked-by-dilapidated-roads-and-waterlogging-at-udyog-bandhu-meeting-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्योग बंधु की बैठक में बदहाल सड़कों और जलभराव पर भड़के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्योग बंधु की बैठक में बदहाल सड़कों और जलभराव पर भड़के उद्यमी
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक सरसैय्याघाट स्थित नवीन सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जलभराव और नाला सफाई का मामला उठाया। दादानगर से विजयनगर चौराहा की तरफ सड़क अब तक न बनने पर नाराजगी जताई। इस पर जिलाधिकारी ने मेट्रो को निर्देश दिया कि सड़क को उसी स्थिति में वापस किया जाए। जैसी उसे दी गई थी। उन्होंने मेट्रो को सात दिन के भीतर अपनी मशीनें हटाने को भी कहा। जल निगम को पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार अपना कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया।
बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने इस्पातनगर-व्यापार नगर की बदहाली की समस्या रखी। बताया कि इस्पात नगर में सड़क, नाली, सीवर और लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। तमाम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। सड़कों पर झाड़ी ऐसी है कि ये औद्योगिक क्षेत्र जंगल जैसा लगता है। इस पर जिलाधिकारी ने खुद ही स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी लेने का आश्वासन दिया। उद्यमी शिव कुमार गुप्ता, प्रदीप केडिया और मनीष मतानी ने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण औद्योगिक क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर निगम को हस्तांतरित जगहों के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी उसी की होगी। उद्यमियों ने विजयनगर से दादा नगर जाने वाली सड़क की खराब हालत का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने मेट्रो को निर्देश दिया कि सड़क को उसी स्थिति में वापस किया जाए जैसी उसे दी गई थी। पीआईए के मनोज बंका ने अप्ट्रान एस्टेट के नाले की सफाई न होने की समस्या बताई। इस पर इस्टीमेट बनाकर तत्काल टेंडर करने के निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा वसूले गए कर का 60 फीसदी हिस्सा उसी क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाए। थम्सअप तिराहे पर पैच वर्क की गुणवत्ता पर यूपीसीडा के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। भौंती क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम डिपो से जारगांव होते हुए सचेंडी थाना वाली सड़क को विश्वकर्मा योजना में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से बनाने का निर्देश दिया गया। फर्टिलाइजर के बगल से साइड 4 जाने वाली सड़क को दीनदयाल उपाध्याय योजना में रखकर बजट स्वीकृत कराने को कहा गया। औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने रूमा, पनकी, भौंती और भीमसेन का निरीक्षण करने की बात कही। भौंती की तरफ सर्विस लेन पर लगने वाले जाम के संबंध में उन्होंने यातायात अधिकारियों के साथ भी निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, उद्यमी मिक्की मनचंदा, बृजेश अवस्थी, हर्ष अग्रवाल, लाडली प्रसाद, अमन गई, संदीप अवस्थी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।