{"_id":"6abbcd12a24f57dde30fcc48","slug":"kanpur-youth-jailed-for-taking-female-student-for-religious-conversion-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छात्रा को धर्मांतरण के लिए ले जा रहा युवक गया जेल, हिंदूवादी संगठनों ने सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छात्रा को धर्मांतरण के लिए ले जा रहा युवक गया जेल, हिंदूवादी संगठनों ने सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था
Tue, 29 Sep 2026 08:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन में गुजैनी निवासी नौवीं की छात्रा के साथ पकड़े गए दूसरे समुदाय के युवक को धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बिहार के सिवान निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुजैनी निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी(14) नौवीं की छात्रा है। सोमवार शाम वह घर से बिना बताए सामान लेकर निकल गई थी। किशोरी सेंट्रल स्टेशन पहुंची, जहां पहले से मोहम्मद कैफ उसका इंतजार कर रहा था। किशोरी के गायब होने की सूचना हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वे भी खोजते हुए सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए। जहां किशोरी और कैफ एक साथ दिख गए। इसपर कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर रेल बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। चूंकि किशोरी की गुमशुदगी गुजैनी थाने में दर्ज थी, तो पुलिस ने दोनों को गुजैनी पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किशोरी के थाने में बयान दर्ज करने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। इसके बाद आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।