{"_id":"6b06f95b0f0dba6a6109bfc6","slug":"video-kanpur-employees-protest-against-the-privatization-of-idbi-bank-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में बुधवार को माल रोड स्थित बैंक शाखा के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन (यूपीबीईयू) के बैनर तले हुए प्रदर्शन में निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग उठाई गई। साथ ही तीन दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया। यूनियन के महामंत्री रजनीश गुप्ता ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की स्थापना औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए हुई थी। बैंक में सरकार और एलआईसी की 94.72 फीसदी संयुक्त हिस्सेदारी है। ऐसे में प्रबंधन नियंत्रण निजी हाथों में सौंपने का फैसला कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से रोजगार, आरक्षण और सेवा शर्तों पर असर पड़ेगा। संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने कहा कि बैंकों का उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित और सुलभ सेवाएं देना भी है। अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कर्मचारियों से आंदोलन सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन में रजनीश गुप्ता, अंकुर द्विवेदी, मनोज तिवारी, गगन यादव, एसके मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर, राजेश गुप्ता, नितिन शर्मा, आशुतोष दीक्षित और शिवांगी द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।