{"_id":"6b06f96e9d92d8fdf709f6a1","slug":"video-kanpur-city-to-host-regional-ca-conference-after-10-years-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 10 साल बाद शहर में होगा सीए का क्षेत्रीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 10 साल बाद शहर में होगा सीए का क्षेत्रीय सम्मेलन
कानपुर में 10 साल बाद दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) का 46वां क्षेत्रीय सम्मेलन होगा। 27 और 28 नवंबर 2026 को लाजपत भवन में होने वाले सम्मेलन सृजन रीइमेजिनिंग एंड रीबिल्डिंग में कानपुर समेत देश भर के सीए जुटेंगे। इसकी जानकारी सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने दी। यह सम्मेलन सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के 75 गौरवशाली वर्षों की स्वर्णिम यात्रा को समर्पित है। इसमें 50 वर्ष पूरे करने वाले वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्थान के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी, उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनारे और जीएन बाजपेयी (पूर्व अध्यक्ष, सेबी) के विशेष सत्र भी होंगे। इसमें तकनीकी सत्रों पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं 27 नवंबर की शाम को बॉलीवुड गायक युवराज हंस की लाइव बैंड का भी आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।