{"_id":"6aaec75558bc8e8853085df4","slug":"video-kanpur-bodies-of-lovers-found-hanging-from-a-tree-relationship-had-been-ongoing-for-about-a-year-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, करीब एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, करीब एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महाराजपुर के सुबौली गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे खेत में उन्नाव निवासी प्रेमी युगल मालती (27) व ओम (22) के शव पेड़ से बंधी साड़ी के दोनों छोर से बने फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी। देर शाम महिला के परिजन मोर्चरी पहुंचे। एसीपी ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है और पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। तीन दिन से लापता थी। वहीं, युवक बाइक मिस्त्री था। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देर शाम तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
एडीसीपी शिवा सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों के शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर एक पॉलिथीन मिली, जिसमें बाइक की चाबी, 4200 रुपये, महिला का आधार कार्ड और उसका कीपैड मोबाइल फोन था। मोबाइल से सिम निकला हुआ था जबकि युवक की पैंट की जेब से 200 रुपये मिले। आधार कार्ड और मोबाइल में मिले नंबर के जरिये पुलिस ने महिला के परिजन से संपर्क किया। महिला की बहन ने उसकी पहचान मालती (27) व युवक की पहचान ओम (22) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मालती की बहन ने ही दोनों के प्रेम प्रसंग की पुष्टि भी की। महिला दो बच्चों की मां थी और उसका पति उसे तलाक देने वाला था। कोतवाली में पूर्व में दोनों पक्षों की पंचायत भी हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।