{"_id":"6aaea83dbcfa9ae62005ecce","slug":"video-grand-consecration-of-lord-jagannaths-new-temple-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के नए मंदिर की भव्य स्थापना, बलभद्र, सुभद्रा संग निकाली जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के नए मंदिर की भव्य स्थापना, बलभद्र, सुभद्रा संग निकाली जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा
दक्षिण क्षेत्र के मार्बल मार्केट स्थित धर्मबाग में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के नए मंदिर की भव्य स्थापना हुई। यहां जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन व अभिषेक कर उन्हें रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद धर्मबाग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो किदवईनगर चौराहा, जंगली देवी मंदिर, पद्मनाभ मंदिर, सोटे वाले हनुमान मंदिर और बारादेवी मंदिर होते हुए धर्मबाग पहुंची। बारिश के बीच भी श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा, पूजन और हवन के बाद श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। मंदिर परिसर के आसपास नारियल और केले के पौधे लगाए गए। विधायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, एमएलसी सलिल विश्नोई, आलोक मिश्रा समेत कई लोगों ने दर्शन किए। महाप्रसाद, भंडारे और छप्पन भोग का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजक विजय गुप्ता ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। मौके पर नारायण दास गुप्ता, हिमांशू पाल, साकेत गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अनपू तिवारी, विजय डालमिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।