{"_id":"6ab169759498cdf8d7069aa0","slug":"video-ghatampur-female-students-informed-about-helplines-under-mission-shakti-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी
घाटमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को कस्बा स्थित राजकीय विद्यालय में सुरक्षा की पाठशाला आयोजित की गई। मिशन शक्ति के तहत महिला दारोगा और सिपाहियों ने छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि यदि रास्ते में कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती हैं। इससे पुलिस शोहदों पर कार्रवाई करेगी। महिला कांस्टेबल दीक्षा पाल और शिवानी ने बताया कि अब महिलाएं लड़कों से कम नहीं हैं। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही हैं। इसके साथ उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।