{"_id":"6964fc2e8a41de66930c2324","slug":"video-encroachments-on-the-municipal-road-will-be-removed-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पालिका रोड का हटेगा अतिक्रमण, लेखपाल करेंगे चिह्नांकन, तहसील दिवस में हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका रोड का हटेगा अतिक्रमण, लेखपाल करेंगे चिह्नांकन, तहसील दिवस में हुई थी शिकायत
कस्बे की नगर पालिका रोड जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका ईओ ने सड़क में अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए लेखपाल को कहा है।
पांच जनवरी को जिलाधिकारी के समाधान दिवस में कस्बे के ओम नारायण सचान उर्फ मुनीम जी ने पालिका रोड पर अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि रोड में अतिक्रमण होने के साथ ही सुबह के समय दोनों ओर लगने वाली लेबर मंडी लगने से चलना मुश्किल होता है। शिकायत पर डीएम ने अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में लेखपाल को सड़क का चिह्नांकन करने को कहा गया है। पालिका ईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि चिह्नांकन के बाद दोनों ओर का अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।