{"_id":"6aaabdc0bcd5524769047705","slug":"video-encounter-six-years-ago-death-certificate-issued-now-wife-richa-dubey-speaks-out-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छह साल पहले एनकाउंटर... अब जारी हुआ मृत्यु प्रमाण-पत्र, पत्नी ऋचा दुबे ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल पहले एनकाउंटर... अब जारी हुआ मृत्यु प्रमाण-पत्र, पत्नी ऋचा दुबे ने कही ये बात
आठ पुलिस कर्मियों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे का 2,256 दिन (करीब छह साल) बाद आखिर कागजों में भी खात्मा हो गया है। उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र करीब 11 सितंबर को कानपुर नगर निगम जोन-चार से जारी किया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि विकास का मृत्यु-प्रमाणपत्र कोर्ट की ओर से भेजे गए पते पर रजिस्टर्ड से भेजा गया है। गांव में मृत्यु प्रमाणपत्र पहुंचते ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने बिकरू कांड के बाद 10 जुलाई 2020 को मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे को ढेर कर दिया था। हालांकि, वह दस्तावेजों में जिंदा था।
मौत के बाद उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो सका था। पंचनामा और दाहसंस्कार की पर्ची में उसके पिता का नाम गलत लिख गया था। उसके पिता का नाम रामकुमार दुबे की जगह राजकुमार दुबे दर्ज हो गया था। इस वजह से उसका मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन सका था। विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने कई साल विभाग और अधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका दाखिल कर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की थी।
इस पर हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से आख्या तलब की। कानपुर के सीएमओ डॉ. हरीदत्त नेमी मामले की जांच करने पोस्टमार्टम हाउस गए। इसके बाद विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सका। अब वह दस्तावेजों में भी खत्म हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।