फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Dushyant Chautala held discussions with booth-level workers; emphasized getting new voters registered to strengthen the organization.

सोनीपत: दुष्यंत चौटाला ने बूथ कार्यकर्ताओं से की चर्चा, संगठन मजबूत करने को नए वोट बनवाने पर जोर

Wed, 16 Sep 2026 03:50 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:50 PM IST
Sonipat: Dushyant Chautala held discussions with booth-level workers; emphasized getting new voters registered to strengthen the organization.
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने विधानसभा राई क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नए वोट बनवाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और अपनी पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 24 सितंबर को प्रदेशभर में देवीलाल की 23 प्रतिमाओं की सफाई करवाई जाएगी। जिन प्रतिमाओं को मरम्मत की जरूरत होगी, वहां आवश्यक मरम्मत भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जननायक देवीलाल की 74वीं प्रतिमा की स्थापना अजय सिंह चौटाला द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। पार्टियों में आना-जाना चलता रहता है : दुष्यंत जेजेपी में नेताओं के आने और जाने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग संगठन के बारे में सोचते हैं, वे वापस नहीं जाते। राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। अभय सिंह चौटाला के बयानों पर उन्होंने कहा कि उन्हें जेजेपी का नाम लिए बिना नींद नहीं आती। किसका संगठन कमजोर हुआ है और किसका नहीं, इसका फैसला आने वाला समय करेगा। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। दुष्यंत ने कहा कि यदि दोनों को अपनी राजनीतिक ताकत पर भरोसा है तो कांग्रेस छोड़कर उनकी तरह अलग पार्टी खड़ी करके चुनाव लड़कर दिखाएं। भाजपा के साथ कौन, यह समय बताएगा गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी जब किसी के साथ खड़ी होती है तो खुलकर समर्थन करती है। उनके अनुसार, गठबंधन भी सभी से बातचीत के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पर्दे के पीछे रहकर राजनीति नहीं करती। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सीबीआई मामलों और डीएलएफ लैंड मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक हुड्डा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। दुष्यंत ने कहा कि जिस दिन हुड्डा पर सख्ती बढ़ेगी, उस दिन वह भाजपा का पटका पहन लेंगे। ये उनके राजनीतिक आरोप हैं। अपराध और सरकार पर भी साधा निशाना प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजीपी की ओर से बातें तो की जाती हैं, लेकिन अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा। उन्होंने दावा किया कि नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों तक को शाम तक धमकी भरे फोन आने की शिकायतें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में अभी तक कोई नया रिकॉर्ड नहीं बना है। उन्होंने खरखौदा में मारुति परियोजना और हिसार एयरपोर्ट को अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताया। यूपीआई शुल्क पर केंद्र से फैसला वापस लेने की मांग दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई के बड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू किए जाने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की भी आलोचना की और इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अटारी के मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, रात में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

16 Sep 2026

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो आयोजित

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

16 Sep 2026

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर आप ने दिया धरना

16 Sep 2026
विज्ञापन

छात्राओं को 60 साइकिल, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को बांटीं सिलाई मशीनें

16 Sep 2026

हरदोई: अवैध संबंधों के शक में पति ने सोती पत्नी का चाकू से रेता गला

16 Sep 2026
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

16 Sep 2026

आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

16 Sep 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक घायल, वीडियो वायरल

16 Sep 2026

ऊना में चिट्टा विरोधी वॉकाथॉन के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अगुवाई

16 Sep 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में 6 भवनों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

UP Politics: Meerut से BJP की चुनावी तैयारी तेज! जिला अध्यक्षों की अहम कार्यशाला

16 Sep 2026

हमीरपुर: पानी से बचने की कोशिश में ट्रेन से टकराया युवक, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

16 Sep 2026

लुधियाना में 22 फुटा रोड में गणपति महोत्सव का आयोजन

16 Sep 2026

फरीदकोट में आप के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह साथियों समेत भाजपा में शामिल

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई ‘हमारे राम’ नाटक की टीम, आशुतोष राणा बोले- आध्यात्मिक शांति मिली

16 Sep 2026

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर बारिश! 26 जिलों में यलो अलर्ट

16 Sep 2026

गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई

16 Sep 2026

VIDEO: जिला अस्पताल के गेट पर लगा जाम पांच एंबुलेंस जाम में फंसी

16 Sep 2026

VIDEO: नगर पालिका परिसर के मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर पोती कालिख, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

16 Sep 2026

VIDEO: धान की फसल पर पत्ता लपेट कीड़े का प्रकोप, किसान परेशान

16 Sep 2026

VIDEO: छह घंटे में चोरी की ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

16 Sep 2026

रतलाम: छात्रा के सुसाइड पर मचा बवाल, नकल की पर्ची मिलने पर टीचर ने क्लास से बाहर निकाला, लगाई फांसी

16 Sep 2026

बहादुरपुर गोलीकांड में बड़ा एक्शन: अंटू ईस्सर गिरफ्तार, गंगा ब्रिज के शव से जुड़ी कड़ियां खंगालेगी पुलिस

16 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, राजसी शृंगार कर दिया ॐ नमः शिवाय का संदेश

16 Sep 2026

रिश्वत के आरोप में चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई; VIDEO

16 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच खुला गजानन का पट्ट, VIDEO

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed